मुरहू में भगवान बलभद्र-सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा, समाज के लोगों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

ब्याहुत कलवार जायसवाल समाज, मुरहू ने भगवान बलभद्र और सहस्त्रबाहु अर्जुन की वार्षिक पूजन सह पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर समाज के बच्चों को संस्कार और सही शिक्षा देने पर विशेष जोर दिया गया.

खूंटी. ब्याहुत कलवार जायसवाल समाज मुरहू की ओर से भगवान बलभद्र और भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की वार्षिक पूजन सह पारिवारिक मिलन कार्यक्रम मुरहू स्थित धर्मशाला में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुरहू, खूंटी, रांची, तोरपा, बुंडू और कर्रा से समाज के लोग शामिल हुए.

बच्चों को संस्कार और शिक्षा देने पर जोर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता कृष्ण भगत उपस्थित हुए. उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट और संगठित रखने के लिए इस तरह के आयोजन सराहनीय हैं. उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने बच्चों को संस्कार और सही शिक्षा देनी चाहिए. इससे समाज को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

प्रदेश अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने कहा कि खूंटी में जमीन उपलब्ध होने पर समाज की ओर से भव्य धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा.

समाज के लोगों को किया सम्मानित

कार्यक्रम को जायसवाल बिजनेस एसोसिएशन के पारस जायसवाल, अनिल भगत समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया. समाज के मुरहू अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने उपस्थित लोगों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. प्रदीप प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

मौके पर गणपत भगत, महेश चौधरी, ज्योतिष भगत, मनोज कुमार, निरंजन भगत, प्रवीण भगत, गोपाल भगत, गणपत चौधरी, लव चौधरी, सत्येंद्र भगत, विनोद भगत, रामा साव, अर्जुन साव, सुरेंद्र साव, दीनबंधु साव, शीतल साव, कृष्णा साव, शिव प्रसाद साव समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >