बुंडू : वार्ड पार्षद के 24 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया

निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष मंगलवार को 24 प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया.

बुंडू. बुंडू अनुमंडल कार्यालय के परिसर नगर निकाय निर्वाचन कार्यालय में वार्ड पार्षद के लिए मंगलवार को नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी. निर्वाचन कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष मंगलवार को 24 प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया. नामांकन करने वालों में वार्ड नंबर दो से सत्या देवी, वार्ड नंबर चार से अर्जुन महतो, वार्ड नंबर छह से अशरफ अंसारी, वार्ड नंबर चार से पूजा जायसवाल, वार्ड नंबर 12 से सुषमा कुमारी, वार्ड नंबर 10 से नेपाल दास, बबलू दास, आदि प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. इसके पूर्व 11 प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं. कुल 35 प्रत्याशी अब तक वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं. अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा ने बताया चार फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन है. नामांकन करनेवाले अभ्यर्थी समय पर पहुंचे और आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन करें. नामांकन में हो रही भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. कार्यालय आसपास में ढोल नगाड़े पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

बुंडू नगर पंचायत में अब तक कुल 35 पार्षद प्रत्याशियों ने भरा परचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >