रक्तदान शिविर तीन मई को

झारखंड यूथ कांग्रेस, जिला खूंटी की ओर से तीन मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा.

खूंटी. झारखंड यूथ कांग्रेस, जिला खूंटी की ओर से तीन मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर शहर के अंजुमन हॉल, आज़ाद रोड में खूंटी में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा. शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूक किया जायेगा. कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आम नागरिकों के साथ मिलकर रक्तदान करेंगे. जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >