बिशप की माता के अंतिम संस्कार में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

तोरपा में बिशप विनय कंडुलना की माता सेलेस्टिना हेमरोम का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। विधायक सुदीप गुड़िया सहित कई लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

तोरपा. खूंटी के बिशप विनय कंडुलना की माता सेलेस्टिना हेमरोम (93) का अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया. आरसी चर्च तोरपा में संस्कार विधि संपन्न कराने के बाद चर्च परिसर में स्थिति कब्रिस्तान में दफन क्रिया संपन्न किया गया. मिस्सा बिशप विनय कंडुलना की अगुवाई में संपन्न हुआ. मिस्सा के बाद वहां उपस्थिति लोगों ने बारी बारी से स्वर्गीय सेलेस्टिना हेमरोम को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर खूंटी डायोसिस अंतर्गत विभिन्न पल्ली के पुरोहित, सिस्टर, कैथोलिक सभा, महिला संघ, युवा संघ के लोग उपस्थित थे. विधायक सुदीप गुड़िया बिशप की माता स्व.सेलेस्टिना हेमरोम के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

तोरपा के सतीश शर्मा को पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. पिछले 32 साल से तोरपा प्रखंड से प्रभात खबार के लिए समाचार संकलन कर रहे हैं. क्राइम, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक गतिविधियों की खबरों को कवरेज करते हैं. ग्रामीण क्षेत्र की अच्छी स्टोरीज का भी कवरेज करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >