खूंटी. खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित धरती आबा बिरसा मुंडा शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को किया गया. स्थानीय खूंटी हेल्थ क्लब परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी ऋषभ गर्ग ने किया. इस अवसर पर उन्होंने भी निशाना साधा. वहीं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इस दौरान एसपी ने राइफल शूटिंग के संबंध में जानकारी हासिल किया. उन्होंने कहा कि खूंटी में इस तरह के आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का उपलब्ध होना स्थानीय होनहार खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगा. कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की इस ऐतिहासिक धरती के युवाओं में अद्भुत एकाग्रता और क्षमता है. खिलाड़ियों को सही मंच, आधुनिक संसाधन और मार्गदर्शन मिले तो ये ओलिंपिक तक का सफर तय कर देश का गौरव बढ़ा सकते हैं. उन्होंने प्रशिक्षकों और क्लब के पदाधिकारियों को सभी खिलाड़ियों को पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय मानकों और नियमों के अनुरूप प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया. खूंटी राइफल क्लब के सचिव सह कोच अनुज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में खूंटी, रांची, चतरा, धनबाद, देवघर, हजारीबाग, रामगढ़, जमषेदपूर, पलामू, कोडरमा आदि जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है. प्रतियोगिता का समापन दो जून को होगा.
एसपी ने निशाना साध खिलाड़ियों को बढ़ाया हौसला

एसपी ने निशाना साध खिलाड़ियों को बढ़ाया हौसला
Copied link
धरती आबा बिरसा मुंडा शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को किया गया.