सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती घायल

खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर अंगराबाड़ी के समीप गुरुवार को बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

खूंटी. खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर अंगराबाड़ी के समीप गुरुवार को बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान डोडमा के जापुट गांव निवासी राहुल भेंगरा और उनकी पत्नी सोमारी लुती के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार राहुल भेंगरा अपनी पत्नी के साथ बिचना बाजार जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में राहुल को सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि उनकी पत्नी सोमारी को सिर में चोट के साथ पैर फ्रैक्चर हुआ है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खूंटी सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए सोमारी लुती को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. वहीं राहुल भेंगरा का उपचार सदर अस्पताल में जारी है. दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >