दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से बैटरी की चोरी

रायकेरा में मुख्य सड़क के किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से अज्ञात चोरों ने बैटरी चुरा ली.

रनिया. खूंटी कोलेबिरा स्टेट हाइवे पर रनिया थाना क्षेत्र के रायकेरा में मुख्य सड़क के किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से अज्ञात चोरों ने बैटरी चुरा ली. चोरी की घटना शनिवार की रात की है. ट्रेलर का चालक कोडरमा निवासी चांद आलम ने बताया कि ट्रेलर में 12 वोल्ट की दो बैटरी लगी थी. जिसे चोर लेकर फरार हो गये. चोरी की घटना के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी है. चोरों ने रायकेरा में देर रात मुख्य पथ किनारे के संचालित किराने का दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया. चोरी करने के उद्देश्य से पहुंचे चोरों को इसमें सफलता नहीं मिली. इसके बाद मौके भाग निकले. बता दे कि चोरों ने पहले भी किराने का दुकान में 31 अक्टूबर को इसी वर्ष चोरी की नीयत से चैनल का ताला तोड़ने का प्रयास किया था. चोरों ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी को तोड़कर झाड़ी में फेंक दिया था. चोरी की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >