बालिकाओं की आत्मरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला

एमबी स्कूल बुंडू में कक्षा 1 से 9 तक की छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यशाला की गयी.

बुंडू. एमबी स्कूल बुंडू में कक्षा 1 से 9 तक की छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यशाला की गयी. कार्यशाला का उद्देश्य बालिकाओं को गलत स्पर्श, यौन उत्पीड़न, साइबर जोखिम तथा अपहरण जैसी संभावित घटनाओं से बचाव के प्रति सजग करना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के लिए तैयार करना है. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की वाइस प्रिंसिपल मिसेज जाहिदा कौसर ने की. कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने छात्राओं को सरल भाषा में अच्छे और गलत स्पर्श की पहचान, अपने अधिकारों की जानकारी, विश्वसनीय वयस्कों से सहायता लेने के तरीके, तथा आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के व्यावहारिक उपाय बताये. प्रिंसिपल अबू अब्बास अली ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशाला नियमित रूप से आयोजित कर बालिकाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >