अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चला

सायको थाना क्षेत्र के सायको बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया.

खूंटी.

जिले में अफीम की खेती के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत शुक्रवार को सायको थाना क्षेत्र के सायको बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया. ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती से होने वाले दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी दी गयी. वहीं कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गयी. ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने और उसके बदले वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. इससे पहले गुरुवार को खूंटी थाना क्षेत्र के बारूडीह, घाघरा और कुदाडीह के जंगली क्षेत्र में पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया. जिसमें कुल 10 एकड़ भूमि में लगे अफीम की फसल को पुलिस ने नष्ट कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >