सोमा मुंडा के परिजनों से मिले अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार की शाम को एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा के घर हुटार-चलागी पहुंचे.

खूंटी. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार की शाम को एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा के घर हुटार-चलागी पहुंचे. उन्होंने सोमा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की. वहीं सोमा मुंडा के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित किया. उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने मांग रखी. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है. जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो. प्रशासन को संवेदनशील होने की आवश्यकता है.

झारखंड पार्टी ने किया शोक व्यक्त

संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या पर झारखंड पार्टी ने शोक व्यक्त किया है. पार्टी के महासचिव अशोक भगत ने कहा कि की क्षति अपूरणीय है. उन्होंने कहा कि हमने आदिवासी हित की लड़ाई लड़नेवाले जुझारू नेता खो दिया है. पार्टी के मनोज पाहन, अर्पणा हंस, रिजवान अहमद, उमेश पांडेय, किरण आइंद, विलकन तोपनो ने भी शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >