विद्याधन झारखंड छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

निर्धन और मेधावी छात्रों की शिक्षा के विकास के लिए आवेदन का कार्य शुरू किया गया है.

बुंडू. विद्याधन झारखंड छात्रवृत्ति कार्यक्रम 2026 के लिए निर्धन और मेधावी छात्रों की शिक्षा के विकास के लिए आवेदन का कार्य शुरू किया गया है. झारखंड राज्य के कार्यक्रम पदाधिकारी रीता कुमारी ने बताया निर्धन परिवार के दो लाख रुपये आमदनी और मैट्रिक में 75% अंक के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थियों के आवेदन करने के कार्य शुरू किया गया है. उन्होंने आगे बताया शिक्षा को समाज में परिवर्तन का एकमात्र मार्ग मानते हुए, सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन (एसडीएफ) की स्थापना कुमारी शिबुलाल एवं एस. डी. शिबुलाल (इंफोसिस के सह-संस्थापक) द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत की गयी. फाउंडेशन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रों को विद्याधन छात्रवृत्ति के माध्यम से उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करती है. वर्ष 1999 से संचालित यह कार्यक्रम वर्तमान में भारत के 26 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है तथा अब तक 63,000 से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर चुका है. देशभर में 15,000 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं, जिनमें के झारखंड 600 से अधिक छात्र शामिल हैं. दिव्यांग छात्रों के लिए न्यूनतम 65% अंक या 6.5 सीजीपीए आवश्यक है.चयनित छात्र इंटरमीडिएट शिक्षा के लिए प्रति वर्ष 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के पात्र होंगे. इसके बाद, अच्छे प्रदर्शन के आधार पर डिग्री कोर्स हेतु प्रति वर्ष 15,000 रुपये से 75,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी. विद्यार्थी पांच जुलाई 2026 तक www.vidyadhan.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

झारखंड के 600 से अधिक विद्यार्थियों को मिला है योजना का लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >