भाजपा नेता ने की राजेश उरांव को जिताने की अपील

झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रभारी विनय कुमार जायसवाल ने अपील की

बुंडू. झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रभारी विनय कुमार जायसवाल ने कहा है कि राज्य में अपहरण, भ्रष्टाचार, भय और आतंक चरम सीमा पर है. वह बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेश उरांव के चुनावी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने आगे कहा प्रदेश की सरकार ने तीन वर्षों तक नगर निकाय की चुनाव नहीं कर कर लूट को बढ़ावा दिया. बच्चों का अपहरण महिलाओं के साथ अत्याचार हत्या लूट की घटना से जनता मुक्ति चाहती है. बीजेपी झारखंड प्रदेश प्रभारी विनय कुमार जायसवाल ने आगे कहा शांति भयमुक्त और नगर के सभी वर्गों के सेवा के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेश उरांव को अध्यक्ष पद पर जिताने की अपील किया. मौके पर प्रदेश महामंत्री मनोज बाजपेई, जिला अध्यक्ष धीरज महतो, रंजीत लहरी, भास्कर मुखर्जी , मुकेश जैन , बंटी जायसवाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND RAM MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >