कालीचरण मुंडा को विजयी बनाने की अपील

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने रविवार को अड़की के कुजियांबा में चुनावी सभा की. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को विजयी बनाने की अपील की.

खूंटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने रविवार को अड़की के कुजियांबा में चुनावी सभा की. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कांग्रेस के नीति-सिद्धांतों को बताया और कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानी दी है. कांग्रेस ही देश को आगे लेकर जा सकती है. जनता भाजपा की जुमलेबाजी को जान चुकी है. अब भाजपा के झूठे वादों में जनता नहीं फंसने वाली है. इस बार के चुनाव में जनता बदलाव चाहती है. खूंटी लोकसभा क्षेत्र की जनता को कांग्रेस के न्याय गारंटी योजना पर विश्वास है. उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्ष से खूंटी की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है. मौके पर गोपाल पुरान, संजय साहू, तीव्रनाथ सिंह मुंडा, विलसन तोपनो, अनमोल होरो, गणेश पुरान, गाजी महली, संतोष पुराण, प्रहलाद पुरान, जगदीश मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे. खूंटी में चलाया जनसंपर्क अभियान कांग्रेस और महिला कार्यकर्ताओं ने खूंटी में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान खूंटी के गिरजाटोली, मैदानटोली, कमंता सहित अन्य मोहल्लों में महिला कार्यकर्ताओं ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि इस बार खूंटी की जनता ने अपना मूड बना लिया है. इस बार के चुनाव में बदलाव होगा. इस दौरान सुनीता गोप, स्नेहलता कंडुलना सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >