एक और शिक्षक ने दिया योगदान, स्वागत

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेड़ापाड़ा में मंगलवार को नवनियुक्त षिक्षक करम सिंह मुंडा ने योगदान दिया.

खूंटी. अड़की प्रखंड के पुरना नगर पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेड़ापाड़ा में मंगलवार को नवनियुक्त षिक्षक करम सिंह मुंडा ने योगदान दिया. इस अवसर पर ग्रामीण और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया. ग्रामीणों ने शिक्षक करम सिंह मुंडा को फूल-माला पहनाकर पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया. स्कूल महज एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा था. एक और शिक्षक के पदभार लेने पर ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत कर पल को यादगार बनाया. मौके पर विद्याधर प्रमाणिक, ग्राम प्रधान रिदयनाथ सिंह मुंडा, सोमा मुंडा, जगरनाथ सिंह मुंडा, मुचीराय मुंडा, रामदास मुंडा, रबि मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >