सावन पूर्णिमा पर आम्रेश्वर धाम में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सावन पूर्णिमा पर खूंटी के आम्रेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

खूंटी. सावन पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को प्रसिद्ध आम्रेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचेंगे. इसे लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है.

भगवान शिव का विशेष शृंगार

पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गुरुवार को आम्रेश्वर धाम में विशेष शृंगार पूजा का आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विशेष शृंगार कर पूजा-अर्चना की गयी. पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की.

पूर्णिमा के विशेष संयोग

सावन के अंतिम चरण और पूर्णिमा के विशेष संयोग को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. सुबह से ही आम्रेश्वर धाम में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है. श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। पूर्णिमा के मौके पर लगने वाले मेले को लेकर भी आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में उत्साह है.

सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

सावन पूर्णिमा को लेकर मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू रखने और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी है. पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: सावन पूर्णिमा पर आम्रेश्वर धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी ने कसी कमर

यातायात व्यवस्था में बदलाव

मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट और पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया है. प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं और वाहन चालकों के लिए गाइडलाइन जारी की गयी है.

भारी वाहनों की नो-एंट्री

इसके तहत साइको की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए अड़की मोड़ पर नो-एंट्री रहेगी. रांची से सिमडेगा की ओर जाने वाली बस और छोटे वाहन माहिल के रास्ते तोरपा की ओर जायेंगे. वहीं, सरिदकेल मोड़ से घाघरा होते हुए भी तोरपा की ओर जाने की व्यवस्था की गयी है. तोरपा की ओर से आने वाले वाहनों को कतारी मोड़ से दारला, गनालोया और माहिल होते हुए आगे भेजा जायेगा। इसी तरह सिमडेगा से रांची जाने वाले वाहनों को तोरपा होते हुए कर्रा के रास्ते भेजा जायेगा.

ये भी पढ़ें: बेतला में रक्षाबंधन की धूम: कुटमू चौक पर उमड़ा जनसैलाब, बाजारों में त्योहार का चरम उत्साह

दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

मेले में आने वाले वाहनों के लिए प्रशासन ने मुख्य रूप से दो पार्किंग स्थल चिन्हित किये हैं. खूंटी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अंगराबाड़ी पेट्रोल पंप के बायीं ओर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. वहीं, तोरपा की ओर से आने वाले वाहनों को कतारी मोड़ के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा किया जायेगा. प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित रूट और पार्किंग स्थल का पालन करने की अपील की है, ताकि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >