अमिताभ चौधरी के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प, खूंटी में दी गयी श्रद्धांजलि

झारखंड क्रिकेट के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर खूंटी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. उनके योगदान को याद कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि.

खूंटी. झारखंड क्रिकेट को नई पहचान दिलाने वाले जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष और आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि रविवार को मनायी गयी. इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा तोरपा रोड स्थित रॉयल सिंह पैलेस में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनकी तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.

सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. इस अवसर पर केडीसीए के सचिव अवधेश कश्यप ने कहा कि अमिताभ चौधरी ने अविभाजित बिहार और झारखंड में एक कुशल आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं. इसके साथ ही झारखंड में क्रिकेट के विकास और विस्तार में उनका योगदान अतुलनीय रहा है.

उन्होंने कहा कि क्रिकेट को लेकर चौधरी ने जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करने के लिए खूंटी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन लगातार प्रयासरत है. कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन ने कहा कि अमिताभ चौधरी का योगदान खूंटी के क्रिकेट जगत के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा. उन्होंने कहा कि चार वर्ष बीत जाने के बाद भी क्रिकेट प्रेमी उनके निधन के दुख को नहीं भुला पाए हैं.

उनके विचार और कार्य आज भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. मौके पर उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सह सचिव देवा हस्सा, सोनू महतो, उमाकांत मुंडा, दीपक तिग्गा, अरुण मिश्रा, विकास मिश्रा, अभिषेक शाहदेव, विनायक विक्रम, रूपेश कश्यप, पूरेंद्र कुमार, संजय साहू, सुनील मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >