सक्रिय टीएसपीसी सदस्य एजाज अंसारी गिरफ्तार

पिपरवार पुलिस ने टीएसपीसी सदस्य एजाज अंसारी उर्फ राजू अंसारी (33) को गिरफ्तार किया.

पिपरवार. पिपरवार पुलिस ने टीएसपीसी सदस्य एजाज अंसारी उर्फ राजू अंसारी (33) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एजाज अंसारी पारिवारिक शादी में शामिल होने अपने घर आनेवाला है. सूचना मिलने के बाद टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक छापामार दल गठित किया गया. इसके बाद वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर आरोपी को दो गवाहों की उपस्थिति में थाना बालूमाथ अंतर्गत मुरपा स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया. उक्त जानकारी देते हुए पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार ने एजाज अंसारी के आपराधिक इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कई उग्रवादी घटनाओं में शामिल रहा है. पिपरवार थाना क्षेत्र के बिलारी गांव के निकट दो हाइवा डंपरों में आग लगाने, कांके थाना क्षेत्र में टंडवा के पूर्व उप प्रमुख बबलु मुंडा पर फायरिंग करने व डाल्टेनगंज में रेलवे संपत्ति की चोरी के मामले में शामिल रह चुका है. थाना प्रभारी ने बताया कि एजाज अंसारी एरिया कमांडर इरफान अंसारी के गुट का सदस्य था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra rana

मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >