खूंटी में बड़ा हादसा, सिंदरी पुल के नीचे गिरी बस, कई यात्री घायल

तमाड़ खूंटी पथ पर स्थित सिंदरी पुल के नीचे एक बस के गिर जाने से कई यात्री घायल हो गये हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आशीष श्रीवास्तव, खूंटी : खूंटी में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. तमाड़ खूंटी पथ पर स्थित सिंदरी पुल के नीचे एक बस गिर गयी. जिसमें कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर तीन एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि अभी तक किसी के मौत की सूचना नहीं मिली है. बताया जाता है कि बस में करीब 48 यात्री सवार थे.

Also Read: खूंटी से दो करोड़ से अधिक का डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

एक बच्ची को बचाने के क्रम में हुआ हादसा

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी मोहन नामक बस खूंटी से जमशेदपुर जा रही थी. इस दौरान एक बच्ची अचानक बीच सड़क पर दौड़ गयी. जिससे चालक ने अपना नियंत्रन खो दिया और बस सीधे सिंदरी पुल के नीचे जा गिरी. हालांकि घटना के बाद वह बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी. इस हादसे के बारे में कई ग्रामीणों का तो यह भी कहना है कि बस की रफ्तार बेहद तेज थी और चालक नशे में था.

चालक हुआ फरार

घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. इसके बाद फोन कर तीन एंबुलेंस बुलाया गया और सभी को इलाज के लिए अड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. जबकि चालक मौके पाकर फरार हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गये. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गयी.

Also Read: खूंटी में 61 मसीही विश्वासियों ने लिया दृढ़ीकरण संस्कार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >