मुरहू में युवक की टांगी मार कर हत्या

खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के सरवादा के समीप बरकेला गांव में बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने कातिंगकेल(मुरहू) निवासी सुंदर सकरूद(22) की टांगी मार कर हत्या कर दी. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के सोमा मुंडा के परती खेत में युवक के शव को देख कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर […]

खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के सरवादा के समीप बरकेला गांव में बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने कातिंगकेल(मुरहू) निवासी सुंदर सकरूद(22) की टांगी मार कर हत्या कर दी. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के सोमा मुंडा के परती खेत में युवक के शव को देख कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर थानेदार दिनेश प्रजापति घटनास्थल पर पहुंचे. युवक के सिर व गले में टांगी से प्रहार के कई जख्म हैं. काफी देर बाद शव की शिनाख्त सुंदर सकरूद नामक युवक के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि सुंदर मुरहू जाने की बात कह कर घर से निकला था. पुलिस को शक है कि मामला प्रेम प्रसंग या फिर आपसी रंजिश का हो सकता है. पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >