वरीय चिकित्सक पर छेड़खानी का आरोप

डकरा : डकरा अस्पताल के एक सीनियर चिकित्सक पर अस्पताल की एक महिला कामगार ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. उक्त विधवा महिला कामगार चिकित्सक के घर पर काम करने गयी थी, वहीं यह घटना हुई है. घटना के बाद महिला कामगार ने जब कड़ा रूख अपनाया, तब चिकित्सक ने फौरन माफी मांग ली. लेकिन […]

डकरा : डकरा अस्पताल के एक सीनियर चिकित्सक पर अस्पताल की एक महिला कामगार ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. उक्त विधवा महिला कामगार चिकित्सक के घर पर काम करने गयी थी, वहीं यह घटना हुई है.
घटना के बाद महिला कामगार ने जब कड़ा रूख अपनाया, तब चिकित्सक ने फौरन माफी मांग ली. लेकिन घटना के विरोध में कार्यरत अन्य महिलाओं एवं अस्पताल कर्मी आक्रोश में हैं. इस मामले को लेकर गुरुवार को अस्पताल में बैठक होगी. जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी. पीड़ित महिला ने समाचार लिखे जाने तक कहीं भी लिखित शिकायत नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >