असंगठित मजदूरों की हड़ताल वापस

एसअोपी ने यूनियन प्रतिनिधियों को बताया, सभी छह मांगों पर सहमति निजी एवं आउटसोर्सिंग कंपनियों को कामगार से आठ घंटे से ज्यादा काम न लेने का निर्देश खलारी : एनके एरिया (सीसीएल) प्रबंधन व आरसीएमएस यूनियन के बीच वार्ता के बाद असंगठित मजदूरों का 16 अप्रैल से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले लिया गया. शुक्रवार को […]

एसअोपी ने यूनियन प्रतिनिधियों को बताया, सभी छह मांगों पर सहमति
निजी एवं आउटसोर्सिंग कंपनियों को कामगार से आठ घंटे से ज्यादा काम न लेने का निर्देश
खलारी : एनके एरिया (सीसीएल) प्रबंधन व आरसीएमएस यूनियन के बीच वार्ता के बाद असंगठित मजदूरों का 16 अप्रैल से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले लिया गया. शुक्रवार को एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में हुई वार्ता में प्रबंधन की ओर से एसओपी एके सिंह ने यूनियन पदाधिकारियों को बताया कि असंगठित मजदूरों से संबंधित दिये गये मांगपत्र के सभी छह मांगों पर सहमति बन गयी है. टीसीपीएल के 74 कामगारों का सीएमपीएफ पासबुक आ चुका है.
शेष अन्य निजी कंपनियों के असंगठित मजदूरों का सीएमपीएफ पासबुक भी प्रोसेस में है, जिसे जल्द उपलब्ध करा दिया जायेगा. निजी व आउटर्सोंसिंग कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी कामगार से आठ घंटे से ज्यादा काम न लें. महाप्रबंधक एनके केके मिश्रा ने निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों को जोर देकर कहा कि मजदूरों को हर हाल में माह की 10 तारीख तक वेतन भुगतान कर दें. मजदूरों के प्रति संवेदनशील बनें. साथ ही बकाया बोनस देने की बात भी कही. केडीएच साइडिंग क्रशर तथा डकरा साइडिंग में प्रदूषण कम करने के लिए हर संभव उपाय करने का आश्वासन भी दिया. जीएम ने इन साइडिंगों में मजदूरों के लिए पेयजल का इंतजाम तत्काल करने का निर्देश दिया.
वार्ता में जीएम केके मिश्रा के अलावा, एसओपी एके सिंह, केडीएच पीओ केडी प्रसाद, डकरा पीओ यूसी गुप्ता, टीसीपीएल के राहुल टिकमानी, पीएलआर के तपन दास, वीपीआर के आरके रेड्डी, आरसीएमएस के एनके एरिया सचिव अब्दुल्ला अंसारी, एरिया अध्यक्ष बीएन पांडेय, सुनील सिंह, सोनू पांडेय, गुड्डू सिंह, सलामत अंसारी, पजू महतो, मोबिन खान, निरंजन कुमार, उदय चौहान, मुबारक, श्याम लाल यादव, शैलेंद्र कुमार, अरविंद, अख्तर, शहाबुद्दीन, रवि केसरी, इरशाद खान, बबलू विश्वास, सुल्तान आदिमौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >