बूचड़खाना बंद करने का नोटिस चिपकाया

खलारी : जिला प्रशासन के निर्देश पर खलारी प्रखंड क्षेत्र में मीट दुकान तथा बूचड़खाना बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है. सभी संबंधित दुकानों को निर्देश दिया गया है कि जब तक सरकार से मीट दुकान तथा बूचड़खाना चलाने का लाइसेंस नहीं मिल जाता, सभी मीट दुकानें बंद रहेंगी. लाइसेंस मिलने के […]

खलारी : जिला प्रशासन के निर्देश पर खलारी प्रखंड क्षेत्र में मीट दुकान तथा बूचड़खाना बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है. सभी संबंधित दुकानों को निर्देश दिया गया है कि जब तक सरकार से मीट दुकान तथा बूचड़खाना चलाने का लाइसेंस नहीं मिल जाता, सभी मीट दुकानें बंद रहेंगी. लाइसेंस मिलने के बाद ही मीट की दुकान खोले जायेंगे. डीएसपी खलारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि आदेश पालन नहीं करनेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. हाट बाजार में भी बगैर लाइसेंस बेचते पकड़े गये तो कार्रवाई की जायेगी. क्षेत्र की कई दुकानों के सामने संबंधित नोटिस चस्पा कर दिया
गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >