सोनाहातू : सोनाहातू थाना क्षेत्र के चौकाहातू गांव का विभीषण गौंझू (12) 25 मार्च से लापता है. उसके पिता पुष्कर गौंझू ने थाना में सनहा दर्ज कराया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि 25 मार्च की सुबह घर चौकाहातू से सोनाहातू बाजार जाने को कह कर निकला है, जो वापस नहीं आया. विभीषण संत जेवियर स्कूल बुंडू में छठी कक्षा का छात्र है.
युवक का शव बरामद
खूंटी. तोरपा पुलिस ने बुधवार को डोड़मा मिशन के पीछे खेत से एक अज्ञात युवक (40) का शव बरामद किया. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त युवक गत कई दिनों से डोड़मा में विक्षिप्तावस्था में घूम रहा था. संभावना है कि उसकी बीमारी या भूख से मौत हो गयी होगी.
दुकान में लगी आग
खूंटी. कृषि बाजार उत्पादन बाजार समिति परिसर स्थित कर्रा रोड निवासी व्यवसायी बिनोद साव के आलू के गोदाम में गत 27 मार्च की रात आग लग गयी. फायर ब्रिगेड कर्मी वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया
सरहुल शोभायात्रा आज
बुंडू. सरहुल पर्व के अवसर पर गुरुवार को पीपीके कॉलेज, आदिवासी छात्रावास, हाइ स्कूल आदिवासी छात्रावास, मांझी टोली सरना समिति आदि स्थल पर सरना पूजा, प्रसाद वितरण कर बुंडू नगर में शोभायात्रा निकाली जायेगी.
