खलारी : करकट्टा देवी मंदिर परिसर में शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर हरिद्वार के योगाचार्य अनिल शास्त्री 29 मार्च से प्रात: पांच से छह बजे तक योग विद्या का ज्ञान देंगे. यह कार्यक्रम निरंतर पांच अप्रैल तक चलेगा. जिसमें आयुर्वेद, एक्यूप्रेशर, मुद्राबंद, प्राणी हिलींग, रेकी-थेरेपी, कलर चिकित्सा, ध्यान-मेडिटेशन व सूर्य योग की विभिन्न प्रकार की मुद्राओं की जानकारी दी जायेगी. योगाचार्य शास्त्री ने कहा कि आज के व्यस्तता भरी जिंदगी एवं प्रदूषित वातावरण में व्यक्ति तनाव में चला जाता है. इससे विभिन्न बीमारियों की उत्पत्ति होती है.
मानव जीवन में हाइपर टेंशन, हार्ट ब्लॉकेज, हॉट अटैक, कमर दर्द, घुटना दर्द, मोटापा तथा पेट से संबंधित आदि बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं. इन सभी समस्याओं का समाधान एकमात्र योग से ही किया जा सकता है. जिसे जीवन में अपना कर स्वयं स्वस्थ रहते हुए अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र को स्वस्थ रखा जा सकता है.
