रांची : नावा बिहान व करमा मूवीज के कुड़माली सरहुल गीतों का वीडियो एलबम बोनफूल व जनजातीय कला संस्कृति एवं समाज विकास समिति के मुंडारी सरहुल गीतों का ऑडियो एलबम बा: बसंत को लोकार्पण सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो, झारखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डाॅ महुआ माजी व झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने किया़
विधायक आवास में हुए इस कार्यक्रम में अमित कुमार महतो ने कहा कि इन एलबम से कुुड़माली और मुंडारी भाषा साहित्य व संस्कृति को नयी ऊंचाई मिलेगी़ ये झारखंडी संगीत की दुनिया में मील का पत्थर साबित होगी. विनोद पांडेय ने कहा कि इस सार्थक प्रयास से यहां के गीत-संगीत को एक नयी दिशा मिलेगी़ डॉ महुआ माजी ने कहा कि ये गीत सफलता के नये अध्याय लिखेगी. कार्यक्रम में प्रो परमेश्वर प्रसाद महतो, संजीव रंजन, हेमंत महतो, गुरुचरण मुंडा, नंदकिशोर महतो, बालेश्वर महतो, मुन्ना राम महतो, राम कुमार, अनिकेत ओहदार, डॉ सोहन मुंडा, विकास महतो, प्रवीण होरो, मृत्युंजय मिश्रा व अन्य मौजूद थे़
