डकरा : डकरा सी टाइप कॉलोनी के बगल में रहनेवाले परमानंद सिंह की 16 वर्षीय पुत्री सिमरन कुमारी ने शुक्रवार की सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सिमरन डकरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा थी. वह सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा दे रही थी.
परमानंद सिंह ने बताया कि सुबह बाहर टहलने के बाद सिमरन अपने कमरे में पढ़ाई करने चली गयी. देरी होने पर जब उसकी मां कमरे में गयी, तो उसे दुपट्टा के सहारे लटका हुआ देखा. इसके बाद आसपास के लोग व पुलिस को सूचना दी गयी. मामले में खलारी थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.
