तीन माह में 20 उग्रवादी व तीन नक्सली गिरफ्तार

खूंटी : जिला पुलिस ने विगत तीन माह (8.12. 2016 से 3.3. 2017 तक) में पीएलएफआइ के 20 व माओवादी के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस को एके 56 राइफल एक, रेग्यूलर कारबाइन एक, कारबाइन तीन, डीबीबीएल गन दो, नाइन एमएम का पिस्टल एक, देसी पिस्टल दो, कारतूस 52 बरामद […]

खूंटी : जिला पुलिस ने विगत तीन माह (8.12. 2016 से 3.3. 2017 तक) में पीएलएफआइ के 20 व माओवादी के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस को एके 56 राइफल एक, रेग्यूलर कारबाइन एक, कारबाइन तीन, डीबीबीएल गन दो, नाइन एमएम का पिस्टल एक, देसी पिस्टल दो, कारतूस 52 बरामद हुए हैं. गिरफ्तार किये गये पीएलएफआइ के उग्रवादी : रनिया के किशुनपूर निवासी सुरेंद्र स्वांसी उर्फ भोथा उर्फ गुरिल्ला, मुरहू के रोवावली निवासी करण हस्सा पूर्ति, तोरपा के अलंकेल निवासी अरुण महतो एवं करंजटोली निवासी दिनेश गुड़िया, कर्रा के कोचा निवासी सुनील नाग, पाकड़टोली के बांदू कच्छप, रेगड़े निवासी लगनु गोप, सिलमा के मो उमर एवं अलीम खान एवं कर्रा के गोसो निवासी दुर्गा कुमार, घाघरा के लुदरो निवासी दिनेश नाग, लापुंग के कोयसरा के खुलेश्वर गोप, बंदगांव के पोड़ंगेर के मनीष डहंगा, कोलोएड़ा के बासु बोरजो, बकसपुर के एतवा बारला, चंदवा के सुरली निवासी अनिल यादव, धनबाद निरसा के ओमेंद्र सिंह, मांडर के चुंदू निवासी अरविंद उरांव, तोरपा के लोहाजिमी के पीयूष गुड़िया शामिल है.
नक्सली जो गिरफ्तार हुए
अड़की के टेटेबांदू निवासी नकुल लोहरा, नौढ़ी के शेखर स्वांसी एवं बारीगढ़ा के श्याम पाहन(पांच लाख का इनामी).
आत्मसमर्पण किया
पीएलएफआइ के कामडारा निवासी रूबेन केरकेट्टा(दो लाख का इनामी), माओवादी के अड़की के बारीगढ़ा निवासी डिंबा पाहन(15 लाख का इनामी), मदहातू निवासी लादू मुंडा(50 हजार का इनामी) शामिल है.
क्या कहते हैं एसपी
एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा कहते हैं कि पुलिस टीम भावना के तहत काम कर रही है. सफलता का श्रेय तमाम पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल को जाता है. सभी बधाई के पात्र हैं. पुलिस आगे भी टीम भावना के तहत नक्सलियों व उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी रखेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >