छह घंटे बंद कराया करकट्टा में केडीएच विस्तारीकरण का काम

तय सीमा में विस्तारीकरण पर सहमति के बाद काम हुआ चालू खलारी : करकट्टा-विश्रामपुर के रैयतों व ग्रामीणों ने करकट्टा स्थित केडीएच पैच के विस्तारीकरण का काम शुक्रवार की सुबह 10 बजे बंद करा दिया. छह घंटे काम बंद रहने के बाद ग्रामीणों, केडीएच (सीसीएल) प्रबंधन व पुलिस के बीच वार्ता में सहमति बनी तब […]

तय सीमा में विस्तारीकरण पर सहमति के बाद काम हुआ चालू
खलारी : करकट्टा-विश्रामपुर के रैयतों व ग्रामीणों ने करकट्टा स्थित केडीएच पैच के विस्तारीकरण का काम शुक्रवार की सुबह 10 बजे बंद करा दिया. छह घंटे काम बंद रहने के बाद ग्रामीणों, केडीएच (सीसीएल) प्रबंधन व पुलिस के बीच वार्ता में सहमति बनी तब काम शुरू हो सका.
काम बंद के दौरान ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वार्ता में तय हुआ कि वन विभाग द्वारा आग बुझाने के लिए दी गयी 500 फीट लंबी व 50 मीटर चौड़ी जमीन पर ही मशीन चलेगी. वार्ता में डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह, इंस्पेक्टर एसके श्रीवास्तव, सीसीएल की ओर से केडीएच पीओ केडी प्रसाद, वीपीआर कंपनी के आरके रेड्डी, ग्रामीणों की ओर से बहुरा मुंडा, विश्वनाथ गंझू, गणेश पाहन, प्रभाकर गंझू, बबला भुइयां, संटू रजक, नरेश टोपनो, किशुन मुंडा, पंकज मुंडा, शत्रुघ्न मुंडा, नरेश गंझू, प्रमोद सिंह, मेघू मुंडा, रामलगन मुंडा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >