लापता सैनिक की पत्नी को दी सहायता राशि

तोरपा : प्रखंड के डोड़मा खरवाटोली के लापता सैनिक अंथोनी भेंगरा के परिवार को 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी. शुक्रवार को नामकुम रांची से सूबेदार पीके साहू व लांस नायक रजनीकांत अंथोनी भेंगरा के घर पहुंचे. अंथोनी की पत्नी उर्सेला भेंगरा को 10 हजार रुपये का चेक सौंपा. उन्होंने अंथोनी भेंगरा का […]

तोरपा : प्रखंड के डोड़मा खरवाटोली के लापता सैनिक अंथोनी भेंगरा के परिवार को 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी. शुक्रवार को नामकुम रांची से सूबेदार पीके साहू व लांस नायक रजनीकांत अंथोनी भेंगरा के घर पहुंचे. अंथोनी की पत्नी उर्सेला भेंगरा को 10 हजार रुपये का चेक सौंपा.
उन्होंने अंथोनी भेंगरा का पता लगाने में मदद का आश्वासन भी दिया. मालूम हो कि अंथोनी भेंगरा 212 आरकेटी रेजिमेंट कारगिल में तैनात था. 1991 में वह अचानक लापता हो गया. जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है. इस संबंध में उर्सेला भेंगरा राष्ट्रपति, राज्यपाल, आर्मी इस्टर्न कमांड, मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग सहित कई जगहों पर पत्र लिखकर अपने पति को खोजने की गुजारिश करचुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >