खलारी : खलारी शांतिनगर स्थित कैथोलिक चर्च में बुधवार की सुबह मसीही समुदाय के लोगों ने राख बुध पर्व मनाया. फादर सुनित बाखला ने मिस्सा पूजा करा कर राख बुध पर्व की शुरुआत की. फादर ने कहा कि राख बुध मना कर लेंट शुरू की जाती है. आज के चालीसवें दिन ईस्टर पर्व मनाया जायेगा. इस लेंट से जन्मे सभी ईसाई समुदाय के लोग उपवास परहेज करेंगे.
ईस्टर के बाद उपवास परहेज समाप्त हो जायेगा. फादर ने संदेश में कहा कि हमारा शरीर मिट्टी से बना है और एक दिन उसी में मिल जायेगा. इसलिए ईश्वर की उपासना करें. यह शरीर भी ईश्वर का दिया हुआ है इसे उसे ही समर्पित करें. खजूर पर्व के दौरान व्यवहार में लाये गये खजूर की डाली का राख बना कर फादर सुनित बाखला तथा फादर जुलियानुस एक्का ने सभी विश्वासियों के माथे पर लगाया. शाम में आनेवाले मसीही विश्वासियों के लिए भी इसी तरह का कार्यक्रम किया गया. अंत में परम प्रसाद दिया गया.
इस मौके पर इनोसेंट कुजूर, जेरोमिना टोप्पो, सी कुजूर, प्रकाश कुजूर, ज्ञान कुजूर, मुकुल केरकेट्टा, रोबिन एक्का, नरेश करमाली, ज्योति कुजूर, एमएफ लुगून, अमित टोप्पो, सिस्टर लुसिया, रिचर्ड एक्का, मनोज खलखो, पीटर लकड़ा, बसील लकड़ा, रीता एक्का, प्रसन्न खलखो सहित काफी संख्या में मसीही विश्वासी उपस्थित थे.
