पिपरवार : किचटो पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोड़ा में मंगलवार को स्कूली बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया गया. मुखिया रंजू देवी ने कक्षा एक से चार तक के कुल 143 बच्चों के बीच 71 हजार पांच सौ रुपये का वितरण किया. प्रत्येक छात्र-छात्राओं को 500-500 रुपये दिया गया.
मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तेतर उरांव, सचिव सरिता देवी, उपाध्यक्ष उर्मिला देवी, वार्ड सदस्य पूरन महतो, रुनिया देवी, सुधिया देवी, रीता देवी, लालो देवी, लालदेव उरांव, सुरेश महतो आदि उपस्थित थे. छात्रवृत्ति पानेवाले लाभुक बच्चों में सनिता उरांव, माइकल उरांव, अमन उरांव, प्रीति उरांव, संगीता कुमारी, धौनी महतो, सोनम कुमारी, विनोद महतो, सुशीला उरांव आदि शामिल हैं.
