वैज्ञानिक तरीके से लाह की खेती करें

लाह की वैज्ञानिक खेती विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू तोरपा : महिला विकास केंद्र तोरपा में लाह की वैज्ञानिक खेती विषय पर आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ. शिविर का आयोजन महिंद्रा फाइनेंस द्वारा सीएसआर एक्टीविटी के तहत किया गया है. इसका उदघाटन झास्कोलैंप के प्रबंध निदेशक राम कुमार प्रसाद, भारतीय प्राकृतिक […]

लाह की वैज्ञानिक खेती विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
तोरपा : महिला विकास केंद्र तोरपा में लाह की वैज्ञानिक खेती विषय पर आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ. शिविर का आयोजन महिंद्रा फाइनेंस द्वारा सीएसआर एक्टीविटी के तहत किया गया है. इसका उदघाटन झास्कोलैंप के प्रबंध निदेशक राम कुमार प्रसाद, भारतीय प्राकृतिक राल एवं गोंद संस्थान के एके सिन्हा, महिला विकास केंद्र की निदेशक सिस्टर डेफिनी ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. श्री प्रसाद ने कहा कि लाह की खेती किसानों के लिए आय का उन्नत साधन है. इस क्षेत्र में लाह की खेती की असीम संभावना है. जरूरत है किसानों को लाह की खेती के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी देने की.
महिला विकास केंद्र की निदेशक सिस्टर डेफिनी ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग पारंपरिक ढंग से पूर्व से ही लाह की खेती करते रहे हैं. उन्हें तकनीकी ज्ञान तथा खेती के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी देने से लाह के उत्पादन में वृद्धि होगी. लोगों को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रशिक्षण समाप्ति के बाद किसानों को टू कीट दिया जायेगा. माैके पर अर्चना, संजीत कुमार, चैतन्य गंझू, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे. प्रशिक्षण में तोरपा व रनिया प्रखंड के किसान भाग ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >