खलारी : संजीवनी भारत गैस सर्विसेज खलारी की ओर से केडी खलारी स्थित कार्यालय में पेट्रोलियम उत्पादन को संरक्षित करने की शपथ दिलायी गयी. संचालक भगवान सिंह ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि अपने सभी कार्यों में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे. ताकि देश की प्रगति के लिए आवश्यक इन सीमित संसाधनों की आपूर्ति अधिक समय तक संभव हो सके.
उन्होंने कहा कि गृहिणियां खाना बनाने की पूरी तैयारी करके ही गैस जलायें तो काफी गैस बचाया जा सकता है. कोई चीज उबाल पर आ जाने के बाद गैस कम कर दें. शपथ लेनेवालों में संजय सिंह, सुरेश, अख्तर, सुनील अग्रवाल, सुरेश शर्मा, इदरीस, दीपेंद्र कुमार, ठोपी गंझू आदि शामिल थे.
