मजदूर नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

वीपीआर कंपनी से हटाये गये 45 मजदूरों का मामला डकरा : वीपीआर कंपनी से हटाये गये 45 मजदूरों का मामला तूल पकड़ने लगा है. मजदूरों को नौकरी से हटाये जाने का समाचार मिलने के बाद राजद के रांची जिला महासचिव अशोक राम, असंगठित मजदूर यूनियन सीटू के एनके पिपरवार सचिव चंदन शर्मा एवं विस्थापित नेता […]

वीपीआर कंपनी से हटाये गये 45 मजदूरों का मामला
डकरा : वीपीआर कंपनी से हटाये गये 45 मजदूरों का मामला तूल पकड़ने लगा है. मजदूरों को नौकरी से हटाये जाने का समाचार मिलने के बाद राजद के रांची जिला महासचिव अशोक राम, असंगठित मजदूर यूनियन सीटू के एनके पिपरवार सचिव चंदन शर्मा एवं विस्थापित नेता छोटन तूरी मजदूरों से मिले व उनकी समस्या की जानकारी ली.
कहा है कि जिस तरीके से कंपनी के लोग काम कर रहे हैं, वह श्रम कानून का उल्लघंन है. मजदूरों के हितों की अनदेखी न हो यह देखना सीसीएल का काम है लेकिन सीसीएल के कुछ बड़े अधिकारियों की शह पर कंपनी के लोग मजदूर विरोधी कार्य कर रहे हैं.
सीसीएल व कंपनी के लोगों को 48 घंटे का समय दिया गया है. तय समय के अंदर 45 मजदूरों का मामला नहीं सुलझा, तो करकट्टा का काम बंद कराया जायेगा. मौके पर बड़ी संख्या में असंगठित मजदूरमौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >