क्रिएटिव एक्टिविटी से निखरती है प्रतिभा

खूंटी : संघर्ष की बदौलत मिली जीत शानदार होती है. विद्यार्थियों को असफलता से घबराने के बजाय अपनी खामियों में सुधार लाने की जरूरत है. सफलता जरूर मिलेगी. यह बातें खूंटी के लोयोला ग्राउंड में आरसी चर्च खूंटी डायोसिस के शिक्षा पदाधिकारी लियो भेंगरा ने कही. वह शुक्रवार को संयुक्त विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के उदघाटन […]

खूंटी : संघर्ष की बदौलत मिली जीत शानदार होती है. विद्यार्थियों को असफलता से घबराने के बजाय अपनी खामियों में सुधार लाने की जरूरत है. सफलता जरूर मिलेगी. यह बातें खूंटी के लोयोला ग्राउंड में आरसी चर्च खूंटी डायोसिस के शिक्षा पदाधिकारी लियो भेंगरा ने कही. वह शुक्रवार को संयुक्त विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ क्रिएटिव एक्टीविटी से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है. प्रबंधन ने कई स्कूलों के बच्चों को एक मंच पर लाकर एकता व समन्वय का बेहतर उदाहरण पेश किया है.
विद्यार्थी जीवन में खेल बेहद जरूरी है. इससे विद्यार्थियों में अनुशासन व समय के पाबंद की सीख मिलती है. मौके पर विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर अतिथि को सलामी दी. सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये. विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत किये गये. स्वागत भाषण में फादर अगुस्तीन कुजूर ने कहा कि शिक्षा का मूल्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है. मंच संचालन फादर रंजीत होरो व अश्विनी मिश्र ने किया. मौके पर फा. बिनेदिक बारला, फा. अमृत लकड़ा, फा. सिलबियुस, फ्रांसिस जेवियर बोदरा, बेला लकड़ा, सलोमी मरांडी, उषा किरण होरो, नौरी पूर्ति, ब्रिसिला, एलिस, ब्रिसिट, शांति मुंडू, पीटर मुंडू, पीटर कोनगाड़ी, हेजाज असदक, किशोर बोदरा आदि मौजूद थे.
प्रतियोगिता में शामिल हुए
प्रतियोगिता में लोयोला उच्च विद्यालय व इंटर कॉलेज, उर्सुलाइन हाइस्कूल व मध्य विद्यालय, संत मिखायल मध्य विद्यालय, लोयोला इंगलिश मीडियम स्कूल सहित अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >