बेंती के छात्र को रांची में मारी गोली

पिपरवार : थाना क्षेत्र के बेंती निवासी राजेश केसरी (पिता रामकुमार केसरी) को रवि स्टील, रांची के एक होटल में खाना खाने के दौरान बुधवार की रात दो अज्ञात अपराध कर्मियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. रांची में पढ़ाई कर रहे उक्त युवक को तत्काल इलाज के लिए रिम्स में भरती कराया गया. […]

पिपरवार : थाना क्षेत्र के बेंती निवासी राजेश केसरी (पिता रामकुमार केसरी) को रवि स्टील, रांची के एक होटल में खाना खाने के दौरान बुधवार की रात दो अज्ञात अपराध कर्मियों ने गोली मार कर घायल कर दिया.
रांची में पढ़ाई कर रहे उक्त युवक को तत्काल इलाज के लिए रिम्स में भरती कराया गया. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पेट में लगी गोली गुरुवार की सुबह निकाल लिये जाने की सूचना है. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नशे में धुत स्कूटी से आये अपराधकर्मियों ने अचानक गोली चला दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >