पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

जिले के सभी प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया.

खूंटी. जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिले के सभी प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त आवंटन के विरुद्ध व्यय की गयी राशि की प्रखंडवार समीक्षा की गयी. डीपीआरओ ने जल्द से जल्द क्रियान्वित योजनाओं पर व्यय करने और नयी योजनाओं को नियमानुसार शुरू कर समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पेसा क्षेत्र में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चयन विशेष ग्राम सभा द्वारा करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें. इसके साथ ग्राम सभा की प्रक्रिया परंपरागत ढंग से करें. उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरा होते ही ग्राम सभा का जल्द से जल्द बैंक खाता खोल कर प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध करायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >