क्षेत्र में हरियाली लाने में लीड्स का योगदान अहम : बीडीओ

खूंटी. लीडस संस्था एवं महिंद्रा एंड महिंद्रा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. यह कार्यक्रम राज्य के चार जिलों खूंंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार एवं रामगढ़ में शुरू किया गया. खूंटी जिला में इसकी शुरुआत मुरहू से हुई. मौके पर बीडीओ सुषमा लकड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थीं. अभियान के […]

खूंटी. लीडस संस्था एवं महिंद्रा एंड महिंद्रा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. यह कार्यक्रम राज्य के चार जिलों खूंंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार एवं रामगढ़ में शुरू किया गया. खूंटी जिला में इसकी शुरुआत मुरहू से हुई. मौके पर बीडीओ सुषमा लकड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थीं.

अभियान के तहत नवनिर्मित कई डोभा के किनारे फलदार पौधे लगाये गये. जबकि अन्य भूमि पर कटहल, आम, नीम, कुसुम, पपीता व केला आदि के पौधे लगाये गये. मौके पर बीडीअो ने कहा कि झारखंड को हरा-भरा बनाने की दिशा में लीड्स का योगदान सराहनीय है. सरकार भी आनेवाले दिनों में डोभा के आसपास पौधरोपण कार्यक्रम को प्रोत्साहित करेगी. मौके पर लीड्स की ओर से नीरझरीनी रथ, आशुतोष जायसवाल, महेंद्र कुमार, निशा, तन्वी, सुमंजन, दीपक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >