राहे जलापूर्ति केंद्र से सप्लाई किया गया पानी.
सोनाहातू : राहे जलापूर्ति केंद्र से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है. राहे, गोमदा, नावागांव व काडियाडीह गांव के करीब चार सौ उपभोक्ता इसी गंदे पानी को पीने को विवश हैं. केंद्र से करीब एक सप्ताह से लगातार गंदे पानी की सप्लाई हो रही है. गंदा व दूषित पानी पीने से लोगों में बीमारी का खतरा बना हुआ है.
उपभोक्ताओं के अनुसार विभाग से शिकायत की गयी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है. इस संबंध में जेइ शीत मोहन मुंडा ने बताया कि मशीन पुरानी होने एवं तकनीकी खराबी के कारण गंदे जलापूर्ति की शिकायत है. इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गयी है. जलापूर्ति में जल्द सुधार किया जायेगा.
