सुब्रत रॉय पहुंचें रांची, आज करेंगे संबोधित

रांची : सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन सुब्रत रॉय बुधवार की रात लगभग 9.45 बजे अपने चार्टर प्लेन से पटना से रांची पहुंचें. उनके साथ उप प्रबंध कार्यकर्ता ओपी श्रीवास्तव व सुशांतो रॉय भी रांची पहुंचें हैं. रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया. रात्रि विश्राम उन्होंने होटल […]

रांची : सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन सुब्रत रॉय बुधवार की रात लगभग 9.45 बजे अपने चार्टर प्लेन से पटना से रांची पहुंचें. उनके साथ उप प्रबंध कार्यकर्ता ओपी श्रीवास्तव व सुशांतो रॉय भी रांची पहुंचें हैं. रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया. रात्रि विश्राम उन्होंने होटल रेडिशन ब्लू में किया. आभार यात्रा के क्रम में दिल्ली, कानपुर, लखनउ, रायपुर, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, पटना के बाद रांची में गुरुवार को उनका कार्यक्रम है.
सहारा इंडिया, रांची जोन के जोनल हेड एनके पाल ने कहा कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम के ओवल ग्राउंड में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद इसी ग्राउंड से सीधे रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगे. वहां से वे लगभग शाम सात बजे के बाद रांची से बनारस के लिए अपने चार्टर प्लेन से रवाना होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >