पीडीएस दुकान से पहली बार हुआ चीनी का वितरण

पिपरवार : खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बचरा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत अवधेश सिंह की पीडीएस दुकान में सोमवार को चीनी का वितरण किया गया. क्षेत्र में पहली बार पीडीएस दुकान से चीनी लेने के लिए लाभुकों की भीड़ जुटी रही. इस दुकान से कुल 116 लाभुकों को चार-चार किलोग्राम की दर से चीनी दिया गया. […]

पिपरवार : खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बचरा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत अवधेश सिंह की पीडीएस दुकान में सोमवार को चीनी का वितरण किया गया. क्षेत्र में पहली बार पीडीएस दुकान से चीनी लेने के लिए लाभुकों की भीड़ जुटी रही. इस दुकान से कुल 116 लाभुकों को चार-चार किलोग्राम की दर से चीनी दिया गया. मुखिया रीना देवी, उप मुखिया टिंकी देवी, पंसस किरण देवी की मौजूदगी में चीनी का वितरण हुआ. मुखिया ने बताया कि पंचायत क्षेत्र की अन्य दुकानों में भी शीघ्र चीनी वितरण होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >