लाखों की मशीन हो रही बेकार

खूंटी : उलीहातू में पांच वर्ष पूर्व जमशेदपुर की एक समाजसेवी संस्था गांव में रोजगार बहाल करने के लिए तेल पिरोने व पत्तल बनाने की मशीन लायी थी. उक्त मशीन को इंस्टाल नहीं किया गया. वह मशीन एक खपरैल कमरे में यू ही पड़ी जर्जर हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि मशीन को […]

खूंटी : उलीहातू में पांच वर्ष पूर्व जमशेदपुर की एक समाजसेवी संस्था गांव में रोजगार बहाल करने के लिए तेल पिरोने व पत्तल बनाने की मशीन लायी थी. उक्त मशीन को इंस्टाल नहीं किया गया. वह मशीन एक खपरैल कमरे में यू ही पड़ी जर्जर हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि मशीन को इंस्टॉल करने व चलाने की बाबत उन्हें कोई जानकारी नहीं है. ऐसे में मशीन को यू ही छोड़ दिया गया है. ग्रामीण बताते हैं कि मशीन का संचालन होता, तो कुछ न कुछ लाभ ग्रामीणों को जरूर मिलता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >