प्रधानमंत्री मोदी ने देश को तरक्की की राह दिखायी

बड़ाइक टोली में मना विकास पर्व, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा खूंटी : केंद्र में मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने रविवार को खूंटी के बड़ाइक टोली में विकास पर्व मनाया. मुख्य रूप से उपस्थित जिला भाजपा अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि दो वर्ष में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को […]

बड़ाइक टोली में मना विकास पर्व, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा
खूंटी : केंद्र में मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने रविवार को खूंटी के बड़ाइक टोली में विकास पर्व मनाया. मुख्य रूप से उपस्थित जिला भाजपा अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि दो वर्ष में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को विकास की राह पर खड़ा कर दिखाया है. भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंका है. विश्व में भारत की पहचान बढ़ी है.
श्री महतो ने कहा कि मोदी जी का सपना है कि हर गरीब को विकास का पूरा लाभ मिले. उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना सहित कई योजनाएं शुरू की. जिससे आम आदमी लाभान्वित हो रहा है. कार्यकर्ता मोदी के सपनों को साकार करें. जनता को उनका हक दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ें. संजय साहू, बिनोद नाग, सचिन शाहदेव, सुरेश जायसवाल, अनूप साहू, योगेंद्र नायक ने कहा कि हर गरीब का समुचित विकास पीएम मोदी का सपना है.
दो वर्ष में गरीबों का विकास किसी से छिपा नहीं है. आनेवाले दिन में देश विकास के मामले में नंबर वन होगा. कार्यक्रम में संगठन के सशक्तीकरण की बाबत कई निर्णय भी लिये गये. मौके पर पार्षद मनोज नायक, पूर्व पार्षद नूतन देवी, वीणा पटेल, बिनन नायक, विकास चौधरी, सुकरा मुंडा, पुष्पेंद्र कुमार, धनेश्वर साहू, एतवा नायक सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >