मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा

नौवें दिन भी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया, नारे लगाये खूंटी : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर समाहरणालय, अनुमंडल, प्रखंड व अंचल अनुसचिवीय कर्मचारियों ने नौवें दिन भी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. मांगों के समर्थन में नारें लगाये. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों […]

नौवें दिन भी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया, नारे लगाये
खूंटी : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर समाहरणालय, अनुमंडल, प्रखंड व अंचल अनुसचिवीय कर्मचारियों ने नौवें दिन भी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. मांगों के समर्थन में नारें लगाये. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है. कर्मचारियों को अपने हक से वंचित किया जा रहा है.
इस बार सभी अडिग हैं कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, आंदोलन कदापि नहीं टूटेगा. नौशाद अहमद, तेज मोहम्मद, अरुण कुमार दत्ता, प्रमोद कुमार, धर्मदास आइंद आदि ने कहा कि लोगों को सरकारी काम में दिक्कतें आ रही हैं. इसका जवाबदेह सरकार है.
योगेंद्र वर्मा, रवींद्र कुमार, रतन मिश्र, जामिनी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का आंदोलन और तेज होगा. धरना में पितरूस गुड़िया, सुनीता देवी, विसराम डांग, मंगल कच्छप, शंभू उरांव, बलराम पहाड़िया, मानंद सुरीन, आशुतोष मुंडा, एजाज अहमद, प्रणेंद्र कुमार, मेंगोला गुड़िया, मकर सिंह मुंडा, मुचिराय मुंडा, राम सिंह, सुकरमनी गाड़ी, मुक्ति प्रभा खेस, सुमन महतो, सुनीता देवी, अनीता देवी, सीमा सिंह, इंदुबाला लकड़ा व अन्य कर्मचारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >