अड़की बीडीओ ने डोभा निर्माण की जांच की, पायी गड़बड़ी

बीडीओ मेरी मड़की के खिलाफ प्रपत्र (क) गठित डीडीसी ने जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी खूंटी : डोभा निर्माण में अनियमितता बरतने और निर्माण के पहले मस्टर रोल निकालने जैसे आरोपों से जूझ रही अड़की बीडीओ मेरी मड़की के खिलाफ जिला प्रशासन ने प्रपत्र(क) जारी कर दिया है. ज्ञात हो कि डोभा निर्माण कार्य […]

बीडीओ मेरी मड़की के खिलाफ प्रपत्र (क) गठित
डीडीसी ने जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी
खूंटी : डोभा निर्माण में अनियमितता बरतने और निर्माण के पहले मस्टर रोल निकालने जैसे आरोपों से जूझ रही अड़की बीडीओ मेरी मड़की के खिलाफ जिला प्रशासन ने प्रपत्र(क) जारी कर दिया है.
ज्ञात हो कि डोभा निर्माण कार्य पूर्ण किये बिना ही उसे पूर्ण दिखा कर वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों की जांच का निर्देश मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने खूंटी के डीडीसी को दिया था.
डीडीसी ने अड़की के कई क्षेत्रों को दौरा किया और डोभा निर्माण कार्य की जांच की. जांच में बीडीओ के खिलाफ लगे आरोपों को सही पाया गया. डीडीसी ने जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी. इसके आलोक में डीडीसी ने प्रपत्र जारी किया. जानकारी के अनुसार सरकार अब आरोपी प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछेगी और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर निलंबन तक की कार्रवाई हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >