तोरपा : हिल पैंथर की टीम विजयी

तोरपा : तोरपा प्रीमियर लीग में बुधवार को खेले गये मैच में तोरपा हिल पैंथर ने तोरपा बर्निग स्ट्राइकर्स को 30 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए तोरपा हिल पैंथर ने नागेंद्र की 68 रनों की पारी की बदौलत 17 ओवर में कुल 176 रन बनाये. अजहर खान ने 32 रनों का योगदान दिया. […]

तोरपा : तोरपा प्रीमियर लीग में बुधवार को खेले गये मैच में तोरपा हिल पैंथर ने तोरपा बर्निग स्ट्राइकर्स को 30 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए तोरपा हिल पैंथर ने नागेंद्र की 68 रनों की पारी की बदौलत 17 ओवर में कुल 176 रन बनाये. अजहर खान ने 32 रनों का योगदान दिया.
बर्निग स्ट्राइकर के शत्रु ने तीन व जगरनाथ व शमशाद ने दो-दो विकेट लिये. 176 रन का पीछा करने उतरी बर्निंग स्ट्राइकर की टीम 146 रन ही बना पायी. रोहित केरकेट्टा 45 व शत्रु गंझू ने 40 रन बनाये. हिल पैंथर के सागर ने तीन, रितेश व प्रवीण ने दो-दो विकेट लिये. नागेंद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया किया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार घुरा नाग ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >