साफ करने का दम किसी में नहीं

पिपरवार : नदियों को साफ करने का दम किसी में नहीं है. नदियां अपनी प्राकृतिक व्यवस्था के तहत अपनी सफाई स्वयं करती हैं. उक्त बातें दामोदर बचाओ आंदोलन के संयोजक सह प्रदेश के मंत्री सरयू राय ने बुधवार को पिपरवार के संगम विहार में प्रेस वार्ता के दौरान कही. कहा कि हम नदियों को गंदा […]

पिपरवार : नदियों को साफ करने का दम किसी में नहीं है. नदियां अपनी प्राकृतिक व्यवस्था के तहत अपनी सफाई स्वयं करती हैं. उक्त बातें दामोदर बचाओ आंदोलन के संयोजक सह प्रदेश के मंत्री सरयू राय ने बुधवार को पिपरवार के संगम विहार में प्रेस वार्ता के दौरान कही. कहा कि हम नदियों को गंदा करते हैं, उसमें कचरा प्रवाहित करते हैं. इससे हमें बचने की जरूरत है. श्री राय ने कहा कि नदियों के प्रदूषण में आम लोगों की कोई भूमिका नहीं है.
औद्योगिक ईकाइयों के मेधावी इंजीनियरों की गलत प्लानिंग के चलते नदियां प्रदूषित हो रही हैं. उन्होंने राज्य सरकार पर दबाव डाल कर पर्यावरण कानून सख्ती से लागू कराये जाने व सिवरेज सिस्टम लागू कराने की बात कही. उन्होंने केंद्र की नमामि गंगे योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च के प्रति असहमति जतायी. कहा कि जब तक हम जागरूक नहीं होेंगे नदियों को प्रदूषणमुक्त करना कठिन है. जागरूकता लाकर ही नदियों को बचा सकते हैं. उन्होंने नदियों के प्रवाह को अवरूद्ध न करने की सलाह दी.
मंत्री ने दामोदर व सपही नदी का किया निरीक्षण : दामोदर बचाओ आंदोलन के संयोजक सह प्रदेश के मंत्री सरयू राय अभियान के चौथे दिन मंगलवार रात पिपरवार पहुंचे. रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद क्षेत्र की दामोदर व
सपही नदियों का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रबंधन द्वारा बार-बार डायवर्सन बना कर अवरुद्ध दामोदर के प्रवाह को देख बिफरे.
सरयू राय ने नदियों को प्रदूषण से बचाने के संबंध में की जा रही विभागीय कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों से पूछताछ की. उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिये. मौके पर पिपरवार जीएम एसएस अहमद, एसओसी एके सिंह, सिविल अभियंता सीएम पांडी, दामोदर बचाओ आंदोलन के राकेश भास्कर, भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष विजय लाल, धीरेंद्र कुमार शर्मा, अश्विनी दाराद, अजय सिंह, दिलीप अंबष्ट, बैजनाथ तिवारी, संजय पासवान, गोपाल सिंह, अर्जुन मुंडा, रवींद्र नाथ सिंह, रवींद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
निरीक्षण के दौरान कहां क्या मिला
दामोदर बचाओ अभियान के तहत अपने चार दिवसीय दौरे के संबंध में कहा कि एक साल पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने नदियों को प्रदूषण से बचाव के लिए संबंधित औद्योगिक ईकाइयों के अधिकारियों को निर्देश दिये थे. प्रदूषण से बचाने के लिए तीन माह का समय भी दिया गया था. एक साल बीतने के बाद की गयी समीक्षा में पाया गया कि कुछ स्थानों में सुधार है.
टीवीएनएल कर स्थिति संतोषजनक नहीं है. पीटीपीएस पतरातू की स्थिति बहुत बुरी है. नलकारी नदी में पीटीएस की छाई डाल कर नदी को प्रदूषित किया जा रहा है. कोल वाशरियों व बोकारो थर्मल प्लांट में अभी तक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगा है. उन्होंने नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में वृक्षारोपण की सलाह दी. केंद्रीय मंत्री उमा भारती से बात कर नमामि गंगे की तर्ज पर यहां की नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जल-मल निकासी की व्यवस्था करने की बात कही.
खलारी : खलारी क्षेत्र में नदियों के अतिक्रमण पर मंत्री सरयू राय की नाराजगी का तुरंत असर देखने को मिला. मंत्री के खलारी से जाने के दो घंटे के बाद ही एसडीएम रांची आदित्य कुमार आनंद के नेतृत्व में जिला की एक टीम खलारी पहुंच गयी. एसडीएम के बाद जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार व राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के गोपाल कुमार भी खलारी पहुंचे. अधिकारी मोनेट कोल वासरी पहुंचे, जहां सोनाडुबी का अतिक्रमण किया गया है.
वहां मोनेट प्रबंधन से पूछा कि उन्हें किसने जमीन दी. नदी का अतिक्रमण करने और प्रदूषित करने की अनुमति किसने दी. मोनेट प्रबंधन को निर्देश दिया कि तत्काल नदी को प्रदूषणमुक्त करें. एसडीएम ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तुरंत पहल नहीं किया गया तो वासरी को बंद कर दें. केडीएच साइडिंग से सोनाडुबी नदी में गिरनेवाले कोयले को नहीं रोका गया तो सीसीएल पर केस करने और साइडिंग बंद करने का निर्देश दिया.
बंगला ईंट भट्ठा मालिकों द्वारा सपही नदी की मिट्टी का कटाव करने पर नाराजगी जतायी. कार्रवाई का निर्देश दिया. एसडीएम ने प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. प्रखंड व अंचल कर्मियों की संख्या की जानकारी ली. विधिक केंद्र का जायजा लिया. प्रखंड व अंचल के अधिकारियोंं के साथ बैठक की. बैठक में एसीसी कंपनी के लीज भूमि के संबंध में जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >