डोभा निर्माण का निरीक्षण

खलारी : कार्यपालक दंडाधिकारी सुषमा बड़ाइक व प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा ने मंगलवार को खलारी प्रखंड में डोभा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान हुटाप पंचायत के भैसादोन गांव में निर्माणाधीन डोभा की लंबाई, चौड़ाई व गहराई की माप की गयी. मजदूरों से मजदूरी भुगतान के संबंध में पूछताछ की गयी. सुषमा बड़ाइक ने […]

खलारी : कार्यपालक दंडाधिकारी सुषमा बड़ाइक व प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा ने मंगलवार को खलारी प्रखंड में डोभा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान हुटाप पंचायत के भैसादोन गांव में निर्माणाधीन डोभा की लंबाई, चौड़ाई व गहराई की माप की गयी. मजदूरों से मजदूरी भुगतान के संबंध में पूछताछ की गयी.
सुषमा बड़ाइक ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जल्द से जल्द डोभा निर्माण का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने अबतक के कार्यों पर संतुष्टि जतायी. प्रखंड क्षेत्र में अबतक 64 डोभा का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. प्रमुख सोनी तिग्गा ने विश्रामपुर व तुमांग पंचायत में डोभा का निरीक्षण किया. निरीक्षण में बीपीओ कुसुम टोप्पो, जेइ रमेश कुमार, धनंजय कुमार सहित प्रखंड कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >