बीमारी से भिखारी की मौत

खलारी : बुकबुका हाट बाजार में सोमवार की दोपहर एक वृद्ध भिखारी की मौत हो गयी. वह बाजार में बने शेड में रह रहा था. लोगों के अनुसार कुछ दिनों से वह बीमार था. स्थानीय लोगों, अंचल व पुलिस के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर […]

खलारी : बुकबुका हाट बाजार में सोमवार की दोपहर एक वृद्ध भिखारी की मौत हो गयी. वह बाजार में बने शेड में रह रहा था. लोगों के अनुसार कुछ दिनों से वह बीमार था. स्थानीय लोगों, अंचल व पुलिस के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी सच्चितानंद वर्मा ने सीआइ हरेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर दाह संस्कार के लिए तीन हजार रुपये सहयोग के तौर पर दिया. इस दौरान रमेश विश्वकर्मा, रंथु उरांव, दिलीप पासवान, पृथ्वी सिंह, कुंडल साव, राजू सोनी, नंदलाल साव, सतन सोनी, दशरथ साव, कृष्णा केसरी, विवेका सिंह, दशरथ साव, रितेश साव, मनोज गुप्ता, राजेंद्र सोनी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >