खलारी : खलारी प्रखंड व अंचल कार्यालय के सहायक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित हो रहा है. झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले 18 सूत्री मांग को लेकर सहायक कर्मी एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं.
हड़ताल पर रहने के कारण प्रखंड के सहायक कर्मचारी के ऑफिस में ताला लटका हुआ है. प्रतिदिन लोग काम कराने कार्यालय आते हैं, लेकिन अॉफिस में कर्मचारी के नहीं रहने के कारण निराश होकर लौट जाते हैं. हड़ताल में प्रखंड अंचल के नाजिर संजय कुमार, अंचल सहायक राजीव रंजन दुबे, विजय यादव, प्रखंड के सहायक लखीचरण मांझी, धवल प्रभात लकड़ा आदि शामिल हैं.
